भारतीय नस्ल के 20 सर्वाधिक लोकप्रिय गौवंश है | ओंगोली नस्ल की गाय के बारें में जानते है |

Submitted by Shanidham Gaushala on 07 Jul, 2019

1.  ओंगोली
आंध्रप्रदेश की नेल्लौर जिले में बहुतायत में पायी जाने वाली इस गौवंश  का रूपरंग सामान्य होता है, लेकिन अमेरिका के दक्षिण देशों में भी इसकी नस्ल पायी जाती है। सफेद रंग की इस नस्ल के बैल गहरे ग्रे रंग के होते हैं तथा सिर, गर्दन ओर पुट्ठे की कुबड़ की वजह से पहचाने जाते हैं। इसके खूर जन्म के समय भूरापन लिए हुए लाल होते हैं, लेकिन बड़ा होने पर सफेद हो जाते हैं। नाक, आंख, पूंछ कान की नोक काली होती है।
ओंगोली प्रजाती का सांड ब्राजीलवाशियों के लिए सोने का अंडा बन चुका है। इस सांड के दम पर वहां के लोगों ने करोड़ो का बिजनेस खड़ा कर लिया है। सांड की ओंगोली नस्ल बहुत उच्च दर्जे की मानी जाती है। ओंगोली नस्ल के सांड से पैदा हुई गायें प्रतिदिन 80 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल के सांडो की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही मांग है।