गौमाता की पूजा-अर्चना से नवग्रह भी होते है शांत

Submitted by Shanidham Gaushala on 19 Dec, 2022

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इसकी सेवा करने की बात कही गई है. मान्यता है कि गाय की सेवा मात्र से व्यक्ति के जीवन के तमाम संकटों का अंत हो सकता है. हिंदू धर्म (Hindu Religion) में गाय को पूज्यनीय माना गया है. कहा जाता है कि बड़े से बड़े कष्ट सिर्फ गौमाता के पूजन से कट जाते हैं क्योंकि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना गया है. गाय (Cow) की सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, साथ ही परिवार को सुख-समृद्धि (Prosperity) और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है. गाय की सेवा से कुंडली का कोई भी दोष दूर हो सकता है और पितृदोष आदि के कारण आने वाली बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है. गौमाता की सेवा का जिक्र सिर्फ शास्त्रों में ही नहीं है, बल्कि द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) ने भी गाय के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है और लोगों को गाय की सेवा करने का संदेश दिया है. यदि आपके जीवन में भी कई तरह की परेशानियां हैं तो यहां जानिए गौमाता से जुड़े कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति के लिए कई उपाय बताए गए है। शास्त्रों के अनुसार गाय माता को खुश करके भी हम नवग्रहों को शांत कर सकते हैं। गाय माता को हर वार आप ये अन्न खिलाकर खुश कर सकते है। तो आइए जानते है कुछ उपाय:
1. सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप रविवार को रोटी के ऊपर थोड़ा सा गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। इससे सूर्य ग्रह शुभ फल देने लगेगा।
2. चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप सोमवार को रोटी के ऊपर घी लगाकर गाय को खिलाएं। कच्चे या पके चावल को दुध में भिगोकर सफेद गाय को खिलाएं। इससे चंद्र शुभ फल देने लगेगा। 
3. मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप मंगलवार को रोटी पर गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। कोई भी मीठा पदार्थ गाय को खिलाने से मंगल ग्रह शुभ फल देने लगता है।
4. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए बुधवार के दिन साबूत मूंग के दाने रखकर सफेद गाय को खिलाएं।
5. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप गुरूवार को घी व हल्दी मिलाकर पीली गाय को खिलाए। चने की दाल और गुड़ मिलाकर खिलाने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है।
6. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप शुक्रवार को गाय को दही चावल खिलाएं।
7. शनि, राहु, केतु के शुभ प्रभाव के लिए आप शनिवार को सरसों का तेल चुपड़कर तिल के कुछ दाने रोटी पर रखकर चितकबरी या काली गाय को खिलाएं।
 
सुख समृद्धि के लिए
कहा जाता है कि गाय को खिलाई गई कोई भी चीज सीधे देवी देवताओं तक पहुंच जाती है. इसलिए शास्त्रों में पहली रोटी गाय के लिए निकालने की बात कही गई है. गाय के लिए पहली रोटी निकालने से आपके जीवन की तमाम समस्याएं कट जाती हैं और आपके परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है.
पितृ दोष से मुक्ति के लिए
अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो जीवन में कोई काम आसानी से नहीं बनता और परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ता है. इस समस्या से बचने के लिए आप अमावस्या के दिन गाय को रोटी, गुड़, हरा चारा खिलाएं. अगर आप रोजाना गाय की सेवा कर सकें तो और भी बेहतर है. इससे पितृ दोष दूर होने के साथ अन्य ग्रह भी शांत होंगे.